वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को उचित मार्गदर्शन देने के लिए भारतीय शिक्षा और संस्कृति की मूलाधार श्रीमद्भगवद्गीता और संस्कृत भाषा का ज्ञान अत्यन्त उपयोगी है। गीता पढ़ने से अनेक लाभ हैं :- 1. भारतीय संस्कृति से परिचित होंगे। 2. माता, पिता एवं गुरुजनों के प्रति सम्मानपूर्ण आचरण करेंगे। 3. विद्यार्थियों का बौद्धिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक विकास होगा। 4. सद्विचार तथा सदाचार से अच्छे संस्कारों द्वारा नैतिक मूल्यों का बीजारोपण होगा। 5. राज्यस्तरीय एवं अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होन